चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार, सरगांव पुलिस की तत्पर कार्रवाई

बिलासपुर /मुंगेली/असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए एसएसपी भोजराम पटेल के निर्देशानुसार लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में सरगांव पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। सरगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मौहार पारा जाने वाली सड़क पर एक व्यक्ति हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में घूमते हुए राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने का कार्य कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सरगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी विजय साहू ने स्वीकार किया कि वह मारपीट करने के उद्देश्य से अपने पास धारदार चाकू रखा था तथा आमजन को धारदार हथियार चाकू दिखाकर दशहत फैलाना पाया गया । आरोपी विजय साहू, वार्ड क्रमांक 8 सरगांव, के विरुद्ध सरगांव थाना में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 84/26 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।।