भीषण गर्मी के बीच बिलासपुर में मौसम का बड़ा यू-टर्न, बारिश से मिली राहत….
अचानक बदला मौसम, तेज हवाओं और बारिश ने दिलाई राहत…
बिलासपुर।न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार को मौसम ने अचानक ऐसा करवट लिया कि लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिल गई। सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, जिससे लोगों को उम्मीद थी कि दिन सुहाना रहेगा। लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ा, सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर तक हालात ऐसे हो गए कि तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंच गया और तेज गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर करीब 3 बजे के बाद अचानक मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया। तेज हवाएं चलने लगीं, आसमान में काले बादल छा गए और फिर हल्की रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश की बूंदों और ठंडी हवाओं ने पूरे शहर का माहौल बदल दिया। सड़कों पर लोग इस सुहाने मौसम का आनंद लेते नजर आए और लंबे समय से पड़ रही गर्मी से राहत महसूस की।बता दे कि मई के महीने में इस तरह के बदलाव सामान्य होते हैं, जब तेज गर्मी के बीचप्री-मानसून गतिविधियों के चलते अचानक बारिश और हवाएं चलती हैं। फिलहाल, इस बदलाव ने बिलासपुर वासियों को राहत की सांस जरूर दी है, लेकिन आने वाले दिनों में गर्मी फिर से बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
कई इलाके में रही बिजली बंद,घंटो लोग हुए परेशान
बिजली पानी और तेज आंधी तूफान से अचानक कई जगहों पर तार टूट गए और इससे शहर के कई हिस्से में बिजली गुल हो गई।ऐसे में लोगों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा और बिना बिजली
के गर्मी में परेशान होकर रहना पड़ा।इस बीच लोगो के अंधेरे और भारी गर्मी को लेकर नाराजगी जताई।
आमजनों का आरोप,साल भर होता है मेंटेनेंस
आमजनों का आरोप है कि पूरे साल भर मेंटेनेंस का काम होता है उसके बाद भी बिजली बंद क्यों होती है।हल्की सी आंधी तूफान और बारिश होने से बिजली बंद हो जाती है।और बिजली भी थोड़ी देर के लिए नहीं बल्कि घंटों बंद रहती है।जिससे आमजनों को काफी समस्या होती है।जबकि गर्मी ,दीवाली और बारिश में मेंटेनेंस का काम बिजली विभाग करता है।इसके बाद भी नतीजा अंधेरा मिलता है।
शाम से बंद बिजली के बाद देर रात को हुआ उजाला
तूफान और बारिश के कारण बंद हुई बिजली देर रात को आई।इस दौरान बिजली कर्मचारी काम कर रहे थे और उनका कहना था कि कही ट्रांसफार्मर जल गया है तो किसी का फ्यूज़ उड़ गया है और किसी का तार टूट गया है।इस तरह से कुछ न कुछ समस्याओं के साथ लोगो को बिजली बंद की मुसीबतों का सामना करना पड़ा।