चचेरे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या

सरकंडा इलाके में सनसनी
न्यायधानी के फिर से खेली गई खून की होली
पुरानी रंजिश पर विवाद में लिया बड़ा रूप
बिलासपुर ।न्यायधानी में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौक का है, जहां एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक यादव पिता संतोष यादव उम्र 22 वर्ष निवासी मोपका गुड़ी मोहल्ला के रूप में हुई है। अभिषेक बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जब मोपका चौक में ओमप्रकाश यादव पिता बड़े गुड्डू उम्र 16 वर्ष का कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया और करीब 5 आरोपियों ने मिलकर ओमप्रकाश के साथ
हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।
अपने छोटे चचेरे भाई को पिटता देख अभिषेक यादव बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचा। लेकिन आरोपियों का गुस्सा इतना बढ़ चुका था कि उन्होंने अभिषेक को ही निशाना बना लिया। आरोपियों में से एक ने चापड़ निकालकर अभिषेक के गले पर जानलेवा वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से अभिषेक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इधर, जान बचाकर भागे छोटे भाई ओमप्रकाश को भी आरोपियों ने दौड़ा लिया। वह किसी तरह जान बचाते हुए नजदीकी पुलिस चौकी पहुंचा और अंदर घुसकर अपनी जान बचाई।
*हत्या करने वाले आरोपी पुलिस चौकी तक किए पीछा*
आरोपियों का दुस्साहस इतना था कि वे चौकी तक उसका पीछा करते पहुंचे।
इसके बाद जान बचाकर भागे युवक को भी जान से मारने के लिए खोजबीन करने लगे
उसके बाद मौका पाकर फरार हो गए।
इस बीच मोपका
में दहशत का माहौल बना रहा और लोगो ने इस खूनी खेल को लेकर नाराजगी भी जताई।जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
*परिजनों और आसपास के लोगो ने पहुंचाया अस्पताल*
घटना की खबर फैलते ही गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुँचे जिन्होंने उम्मीद में तत्काल अभिषेक को अपोलो हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
तब तक यह खबर आग की तरह फैल गई और लोग बड़ी संख्या एकत्रित होकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
*मोपका और सरकंडा थाना का किया घेराव*
इधर आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और करीब 50 से 60 लोगों ने मिलकर थाना का घेराव कर दिया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
घेराव करने वालो के सीधे और साफ तौर पर कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुईं तो आंदोलन किया जायेगा।
*हत्या करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार*
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी सीपत क्षेत्र के सेलर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मौके पर एएसपी शहर, सीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
*कानून व्यवस्था पर उठे सवाल*
इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं
लगातार हो रहे चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं के हिंसक रूप लेना शुरू कर दिया है।जिसके कारण दिनों दिन माहौल खराब होते जा रहा है।