स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरुकता लाने फिट इंडिया सडे एवं भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश सायकल रैली का हुआ आयोजन

जीवन में स्वस्थ रहना है तो नियमित सायकल चलाए….माधो सिंह ठाकुर
राजनांदगांव । भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए आज दिग्विजय स्टडियम राजनांदगांव में श्री माधो सिंह ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की अध्यक्षता में अन्नदाता के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें परम्परा शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला किसान संघ के प्रतिनिधियों के लिए फिट इंडिया संडे सायकल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की प्रारंभिक जानकारी देते हुए श्री आई सी श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ ने स्वास्थ्य का संदेश देते हुए कद्दू की कहावत के बारे बताया कि यदि कद्दू को उंगली बता दो तो गिर जाता है जिसके संबंध में बताया कि कद्दू के फूलों को पराग पद्धति द्वारा स्वास्थ्य किया जाता है उसी प्रकार जीवन में स्वास्थ्य रहना है तो नियमित सायकल चलाए।
श्री माधो सिंह ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने कहा कि आज फिट इंडिया संडे ऑन सायकल रैली कार्यक्रम के माध्यम से भारत सरकार द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम रखा गया है जिसे देख आज बचपन की याद आ गई पुराने समय में जिसके पास सायकल है वो धन्य या साहूकार कहा जाता था आज हम सायकल चलाने से स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।कहा कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन सायकल चलाना चाहिए।
के सी त्रिपाठी केंद्र प्रभारी सह मुख्य बॉलीबॉल कोच ने बताया कि भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देश पर प्रति रविवार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे भारत में फिट इंडिया सायकल रैली का आयोजन किया जाता है।

श्री एस के ओझा समाज सेवा ने संदेश देते हुए बताया कि स्वास्थ्य रहना है इसके पहले नियम व डिसीप्लीन में रहना जरूरी है जिससे हम नियमित अभ्यास कर स्वास्थ्य रह सकते हैं ।
प्रदीप शर्मा समाजसेवी ने बताया कि फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का दिया गया संदेश आज जन जन तक पहुंचने के लिए भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर प्रति रविवार को यह कार्यक्रम किया जाता है। आज भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश से जुड़े प्रतिनिधियों द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन सायकल रैली का आयोजन किया गया।
भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की अध्यक्षता में साथ ही, परम्परा शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, जिला किसान संघ के प्रतिनिधियों में गजानंन दीधस्कर प्रदेश कोषाध्यक्ष, मुकेश चौधरी प्रदेश मंत्री, रितेश गोपाल प्रदेश सचिव, दिनेश साहू, डॉ आर एस मौर्य, भूषण साहू, पुष्पेंद्र कुमार, के एन उपाध्याय जिला कोषाध्यक्ष स्वास्थ्य के प्रति लोगों को फिट इंडिया संडे सायकल रैली कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।
अतिरिक्त सांई ट्रेनिंग सेंटर के खिलाड़ी एवं स्टाफ सुकदेव राउत, मुन्नालाल जायसवाल, वीरेंद्र सिन्हा, लेखराम देवांगन, जय हिंद निषाद, कुमारू राम पटेल एवं दीपा राजपूत उपस्थित थे।