Blog

महान सेनानी स्व छोटेलाल सिंह जौहरी की 100 वीं जयंती एवं स्व श्यामा नंद वर्मा की 26 वीं पुण्यतिथी पर किया स्मरण

बाबा ने मुझे भारत दर्शन कराया -अमित सिंह

आज़ादी के आंदोलन में सेनानियों को मिली कठोर सजा- चन्द्र प्रकाश बाजपेयी

नवनिर्मित वन्दे मातरम् उद्यान में उखड़ते नाम पट्टिका सुधारने अमर अग्रवाल से प्रतिनिधियों ने की भेंट

बिलासपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार संगठन बिलासपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सेनानियों के स्मरण कार्यक्रम के तहत आज 3 मई प्रथम रविवार को प्रातः 10 बजे नगर के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व छोटेलाल सिंह जौहरी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये पोते अमित सिंह ने कहा कि बाबा छोटेलाल जौहरी महात्मा गांधी जी से प्रभावित होकर राष्ट्र आंदोलन में कूद पड़े उनके अव्हान पर 9 अगस्त 1942 के आंदोलन में अंग्रेजो की लाठी खाकर जेल गये हमारा पूरा परिवार स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से सहभागी रहा बाबा बड़े नाती स्वरूप मुझे बेहद चाहते थे उन्होंने पूरा भारत दर्शन मुझे कराया उसी कड़ी को बढ़ाते हुये अशोक प्रताप वर्मा ने बतलाया मेरे ताऊ महान सेनानी स्व श्यामानंद वर्मा एक सच्चे राष्ट्रभक्त स्वरूप अग्रणी भूमिका बनाकर आंदोलन में कूद पड़े उन्हें दो बार कठोर जेल की सजा मिली उनकी आज 26 वीं पुण्य तिथी पर नमन करता हूँ आयोजक,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने कहा कि सबसे पहिले मै उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के महान व्यक्तित्व को नमन करता हूँ जिन्होंने भारत की आज़ादी की लड़ाई लड़ी दोनो महान सेनानी स्व छोटे लाल सिंह जौहरी एवं स्व श्यामानंद वर्मा ने व्यथित होकर ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध 1942 के आंदोलन में गिरफ़्तार कर लिए गए जौहरी जी एवं वर्मा जी को दो बार जेल में यातना एवं जुर्माना हुआ ऐसे थे नगर के राष्ट्रभक्त सेनानी । संस्था की अध्यक्ष डॉ शकुंतला जितपुरे ने बतलाया आज़ादी के आंदोलन की अनेक घटनाएँ है जिन्हें संरक्षण की ज़रूरत है एवं भावी पीढ़ी को स्मरण कराने की आवश्यक्ता है उन्होंने बतलाया की दोनो सेनानी से हमारे पारिवारिक रिश्ते थे बाल पन से हमारा घर आना जाना था उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये उनके योगदान की विस्तार से चर्चा की समिति के संरक्षक बाबा राव ने कहाँ हमें नगर के प्रत्येक सेनानी परिवार के परिचय को संग्रहित करना है आज हर युवाओं को देश के सेनानियों की गाथा,बलिदान का स्मरण कराने की ज़रूरत है मेरे बाबा एवं राव परिवार से उनका गहरा रिश्ता था उसी कड़ी योगाचार्य अनिल तिवारी ने भी उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला
कार्यक्रम के प्रारंभ प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण के उपरांत सेनानियों के फ़ोटो पर दीप प्रज्वलित कर सेनानी परिवार के बाबा राव,डॉ जितपुरे,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,अनिल तिवारी,अशोक रज्जन,राकेश जैन ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की । कार्यक्रम संयोजक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मरण कार्यक्रम के तहत आज नगर के उत्तराधिकारी परिवार के अमर शहीदों के स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं नव निर्मित वन्दे मातरम् उद्यान में नाम पट्टिका में उखड़ते उल्लेख को जीवन पर्यन्त स्मरण हेतु पत्थर में लिखवाने को लेकर नगर विधायक अमर अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा
उक्त अवसर पर सेनानी परिवार की नातिन कु अदिति सिंह ने आभार व्यक्त किया बैठक में नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी परिवार के सदस्य सर्व श्री ई रमेंद्र राव.डॉ शकुंतला जितपुरे,चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,अनिल तिवारी,अशोक रंजन वर्मा,श्रीमती कुमुद वर्मा,राकेश कुमार जैन,,संतोष पिपलिया,कृष्ण यादव,राम नारायण पटेल,के के वर्मा,ध्रुव कुमार भाँगे,दिव्य प्रकाश दुबे,सुमित राज सिंह,श्रीमती राम बाई साहू,शान्तनु प्रताप सिंह,मंत्र सिंह,अर्जुन सिंह,प्रतिता सिंह.सोनल सिंह,रानू सिंह,ममता सिंह,शशि सिंह,बल्लू साहू,बसंत तिवारी,मनोज शुक्ला सहित काफ़ी संखिया में सेनानी परिवार उपस्थित रहे । कार्यक्रम का सफल संचालन चन्द्र प्रकाश बाजपेयी आभार कु अदिति सिंह ने व्यक्त किया । जल पान उपरांत स्मृति चिन्ह देकर सभा विसर्जित हुई आगामी बैठक जून माह के प्रथम रविवार 7 जून 2026 को पुरखों की ढ़ेहरी राव निवास गोड़पारा में प्रातः 10-00 बजे ध्वजारोहण से आयोजित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *