Blog
अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ निगम का सर्जिकल स्ट्राइक,जोन 2 में कार्रवाई

112 अवैध कनेक्शन को किया गया वैध,5 लाख 60 हजार रूपये वसूला गया
बिलासपुर-निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर अवैध नल कनेक्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए 112 अवैध कनेक्शन को शुल्क लेकर वैध किया गया। जोन क्रमांक 2 क्षेत्र के सिरगिट्टी और तिफरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा अवैध नल कनेक्शन लिया गया है, जिसके खिलाफ नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर डोर टू डोर मार्किंग किया। जोन कमिश्नर भूपेंद्र उपाध्याय और टीम द्वारा मोहल्लों में जाकर अवैध नल कनेक्शन पकड़ा गया, जिसके बाद सभी अवैध कनेक्शन धारियों से पांच-पांच हजार रूपये का शुल्क लेकर अवैध नल कनेक्शन को वैध किया गया। नगर निगम का अभियान आगे भी जारी रहेगा।