Blog

सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में बर्जेस अंग्रेजी शाला का शानदार प्रदर्शन

बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम मे बर्जेस अंग्रेजी शाला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता ने शाला की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासित शिक्षण व्यवस्था को एक बार फिर सिद्ध कर दिया है।

इस वर्ष के प्रमुख सफल विद्यार्थियों में अर्चिता रमानी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा कृष सलूजा और अनीशा साहू ने 94.2 प्रतिशत, दीपक देशर ने 94.0 प्रतिशत, श्रुति गुप्ता ने 93.5 प्रतिशत, ऐश्वर्या सोनी ने 92.8 प्रतिशत, नमन जैसवाल ने 88.6 प्रतिशत तथा प्रखर पांडेय ने 87.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए।

शाला की प्राचार्या श्रीमती निशिता हंसा दास ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे शाला परिवार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम का श्रेय विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को जाता है।

छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ़ एजुकेशन के सचिव जयदीप रॉबिंसन ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बर्जेस अंग्रेजी शाला सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रही है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद तथा अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी शाला के विद्यार्थी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार शाला और अपने परिवार का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *