Blog

तारबाहर में विकास के लिए भाजपा को चुनेंगी जनता,भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में महापौर और पार्षदों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

बिलासपुर।तारबहार वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर में 1 जून को होने वाले पार्षद उपचुनाव के लिए भाजपा ने मधुसूदन राव की जीत का दावा करते हुए सोमवार को नामांकन दाखिल किया गया और तारबाहर में एक नया इतिहास बनाने की बात जिला अध्यक्ष ने कही है। भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर का कहना है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में तारबाहर वार्ड के आम नागरिकों के सहमति पर कार्यकर्ताओं ने हमारे पुराने प्रत्याशी मधुसूदन राव पर विश्वास जताया है और इस चुनाव में बहुत अच्छे परिणाम भारतीय जनता पार्टी को आएंगे और निश्चित तौर पर इस बार इस वार्ड को आज तक हम कभी नहीं जीते।
कार्यकर्ताओं के बल पर आम लोगों के आशीर्वाद से इस बार वार्ड 29 में विजय पताका फहराकर जीत का संदेश देंगे। भाजपा के कार्यकर्ता मेहनत करेंगे निश्चित तौर पर केंद्र और राज्य में अपनी सरकार है और यहां छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार जो है आमजन मानस के लिए अच्छे से कम कर रही है तो उसका लाभ मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता अधारित पार्टी है हमने कार्यकर्ताओं को टिकट दी और जीतने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने में अभी जो वैश्विक डीजल पेट्रोल की जो मारामारी है उसको देखते हुए बहुत शालीनता से हम सब आज ने यहां नामांकन जमा करेंगे। कार्यकर्ताओं का काम है आमजन लोगों से मिलना उनसे उनके पास जाएंगे उनसे सहयोग लेगे। महापौर पूजा विधानी ने कहा है कि एक ही परिवार पर भरोसा क्यों तार बहार में पा परिवर्तन की आवश्यकता है केंद्र राज्य और नगर सरकार में भाजपा की सरकार है और भाजपा ही तार बहार में विकास को गति दे सकती है। भाजपा सरकार तारबाहर में विकास कार्य कर रही हैं। चाहे विधानसभा लोकसभा चाहे नगर निकाय चुनाव। पूजा विधानी ने कहा है कि जनता पार्टी की सरकार ने पिछले दफा चुनाव लड़े थे। महापौर के नाते कांग्रेस के वार्ड में भी महापौर को जो है हमको लीड मिला था आप लेकिन अभी कह रहे हैं कि 29 नंबर वार्ड है उसमें जो है महापौर को लीड नहीं मिला। मधुसूदन राव को फिर हम प्रत्याशी के रूप में पार्षद के रूप में हम उनको आज उतरे है मैदान पर जो है मैं यह मानती हूं कि जनता बहुत जागरुक है और विकास अगर करवाना चाहती है और विकास को गति देना चाहते हैं तो निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री मधुसूदन राय को अपने भारतीय जनता पार्टी के पार्षद के रूप में चुनेंगे। क्योंकि पार्षद जो होता है जनता के साथ सीधा उनका संपर्क रहता है। तो जब मधुसूदन राव जी पार्षद के रूप में वहां से चुनेंगे तो निश्चित रूप से जो विकास की गति है वह तेज हो जाएगा और वह वार्ड की इतने साल से जो पेंडिंग के रूप में है वहां पर विकास से शून्य रूप से चल रहा है उसकी गति मिलेगी। वहां पर अभी हमने बोरिंग किया है जो सालों से लोग जो है पानी के लिए तरस रहे थे तो हमने देखा है अभी वहां के पार्षद निह ीय थे लेकिन हमारे पार्षद है जो असलम जी थे उनका देहांत के बाद जब हम वहां गए थे और चुनाव भी होना है। सभापति विनोद सोनी ने मधुसूदन राव की जीत का दावा करते हुए कहा है कि तार बाहर में जमीनी कार्यकर्ताओं को बीच में लडाई है। एक तरफ सेवक है एक तरफ परिवारवाद है। तार बाहर की जनता को तय करना है कि सेवक चाहिए या परिवारवाद चाहिए। वही भाजपा उम्मीदवार मधुसूदन राव ने नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है कि तारबाहर क्षेत्र में पिछले चार दशक से कांग्रेस के पार्षद हैं और इसके पहले भी कांग्रेस के महापौर रहे हैं लेकिन तार बाहर संजय गांधी नगर वार्ड क्रमांक 29 अब तक उपेक्षित है। यहां भाजपा की सरकार बनने के बाद वार्ड में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। और प्रदेश में भाजपा की सरकार है नगर निगम में भाजपा की महापौर है और तार बहार की जनता अब जान गई है और उनकी जीत सुनिश्चित है उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलेगा। भाजपा उम्मीदवार ने महापौर पूजा विधानी सभापति विनोद सोनी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर एवं मंडल पदाधिकारी के मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *