Blog

मोदी की अपील पर कांग्रेस का हमला, कहा- जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ…महंगाई, पेट्रोल और गैस संकट पर कांग्रेस का बड़ा हमला

कांग्रेस बोली- जनता राहत मांग रही, सरकार सिर्फ अपील कर रही…

कांग्रेस का दावा- आर्थिक संकट से निपटने का रोडमैप तैयार…

बिलासपुर । बढ़ती महंगाई
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम तथा रसोई गैस की किल्लत एवं बढ़ते दामों कोलेकर पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता
को सोना नहीं खरीदने, पेट्रोल डीजल की खपत कम करने तथा किसानों को रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करने तथा विदेश यात्रा नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है लगातार पैसे की कीमतों में गिरावट आ रही है सरकार कीमत रोकने में नाकाम है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां फेलवर हैं।
इसलिए देश में महंगाई बढ़ रही हैं और देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी असफल नीतियों को छुपाने के लिए देश की जनता से विदेश यात्रा नहीं करने सोना नहीं खरीदने की अपील कर रहे हैं। पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने मीडिया से कहा है कि आज देश में सोना खरीदने की स्थिति में आम आदमी नहीं है अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत तीन गुना बड़ी है लेकिन भारत में सोने की कीमत 6 गुना बढ़ गई है इसका प्रमुख कारण भारत में लगातार पैसे की कीमतों में गिरावट और सरकार कीमत रोकने में नाकामहै। देश में महंगाई बढ़ रही है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। जो अपील देश की
जनता से प्रधानमंत्री कर रहे हैं वह उन्हें अपने लिए भी लागू करना चाहिए उनकी सरकार के मंत्री भी पेट्रोल डीजल की खपत में कटौती तथा विदेश यात्रा में कटौतीकरें। मंत्री ने कहा है कि गैस सिलेंडर रसोई गैस एवं पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने से देश में सभी प्रकार के वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। महंगाई बढ़ रही है उन्होंने सरकार से पूछा कि कितने लोग सोलर सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं कितने लोग बैटरी वाली गाड़ी चला रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान उमेश पटेल ने अभी कहा कि आज देश में यह स्थिति है कि सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल है और छत्तीसगढ़ में तो भाजपा के नेता भी
सुरक्षित नहीं है आज चुनाव हो जाएं तो बीजेपी छत्तीसगढ़ से बाहर हो जाएगी। आज की पत्र वार्ता में प्रमुख रूप से जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव दिलीप लहरिया, जिले महेंद्र गंगोत्री सुधांशु मिश्रा विधायक के प्रभारी सुबोध हरितवाल, जिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीमा रितेश, पिंकी बत्रा, शैलेश पांडे, रामशरण यादव, प्रमोद नायक राजेश पांडे, शेख नसरुद्दीन प्रमोद नायक इगिड में क्लाउड शहजादी कुरैशी, संतोष गर्ग, लक्ष्मी नाथ साहू, राजेंद्र साहू, शिल्पी तिवारी शहजादी कुरैशी, तजमुल हक संतोष गर्ग के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे।

गेहूं आटा दाल तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि

पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा है कि देश में आवश्यक सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। 2014 में जब मनमोहन सरकार थी और आज मोदी राज में खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। पहले आटा 10 किलो 210 रुपए में आ जाता था आज 7530 में 10 किलो आटा मिल रहा है। चावल की कीमत भी ?65 किलो तक हो गई है। देसी घी के दाम तो 21000 से अधिक हो गए हैं। सरसों तेल 260 रुपए प्रति गी। लीटर, दाल 160 170 रुपए रसोई गैस 410 रुपए से से बढ़कर 1000 से अधिक हो गया है। जिस समय मनमोहन पक्ष सिंह प्रधानमंत्री थे पेट्रोल की कीमत 66 रुपए थी आज 105 एक रुपए हो गया है। डीजल की कीमत 95 रुपए हो गयाहै। बले रिफाइंड तेल ?80 से बढ़कर 175 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दाल की कीमत 64 रुपए से बढ़कर 7120 हो गई है। की मसूर दाल भी 47 रुपए था जो 290 हो गया है चना दाल की कीमत भी दो गुना हो गई है। एवं गेहूं तथा दैनिक रोजगार की दामों में 2 गुना वृद्धि हो गई है। केंद्र की सरकार में महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा है कि 2013 की तुलना में मोदी शासन काल में सोना 50 गुना महंगा हुआ है। आज देश की महिलाएं सोना नहीं खरीद पा रही हैं और भाजपा शासन काल में पेट्रोल डीजल के दाम में बेटा हादसा वृद्धि हुई है और आम आदमी आज कर्ज में डूबा हुआ है। केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह फेलवर है।

उमेश बोले,लोगों से कम उपयोग करने की सलाह देना जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा

पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश पहले से ही महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस संकट से जूझ रहा है, ऐसे समय में लोगों से कम उपयोग करने की सलाह देना जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को उर्वरक कम उपयोग करने की सलाह दी जा रही है, जबकि देश में खाद की भारी कमी बनी हुई है।उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में जरूरत के मुकाबले बहुत कम उर्वरक सोसायटियों तक पहुंच पाया है, जिससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। उनका दावा है कि खाद की कमी और महंगे दामों के कारण किसानों की लागत बढ़ रही है और उत्पादन प्रभावित हो रहा है।प्रेसवार्ता में महंगाई को लेकर भी केंद्र सरकार को जमकर घेरा गया। ।कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर भी सवाल उठाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *