Blog

न्यायिक निगरानी में नीट परीक्षा की जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग,नीट यूजी 2026 पेपर लीक पर बिलासपुर में एआईडीएसओ का बड़ा प्रदर्शन

….

छात्रों के भविष्य पर संकट, एआईडीएसओ
ने उठाई आवाज…

बिलासपुर । ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन एआईडीएसओ बिलासपुर जिला कमेटी द्वारा नीट यूजी पेपर लीक व अन्य शिक्षा समस्याओं के खिलाफ जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष त्रिलोचन साहू, जिला सचिव सूरज साहू, कोषाध्यक्ष जूही कैवर्त, संध्या, देवप्रसाद, किशन, कमलेश,
विकाश, युवराज, गौरव, कमल, दुर्गेश, दीपिका, योगिशा, एवं अन्य छात्र छात्राएं शामिल हुए। एनटीए निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाएँ आयोजित करने में बार-बार विफल रहा है, इसलिए इसे एक एजेंसी के रूप में समाप्त कर दिया जाना चाहिए। बिलासपुर। नीट की परीक्षा रद्द करने तथा पेपर लीक करने वाले दोषियों को कड़ी सजा दिलाने सीबीआई जांच की मांग को लेकर आज एआईडीएस ओ संगठन ने कलेक्ट्रेट में
प्रदर्शन किया तथा केंद्र सरकार के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है?। आंदोलन में शामिल एआईडीएस ओ के छात्र नेताओं ने कहा है कि 3 साल में दो बार हुआ है 2021 में हुआ था 24 में अभी 26 में हुआ है यह लगातार ऐसी जो पेपर है लगातार लिक हो रही साथ ही साथ दूसरा यह है कि जो लगातार रहे हैं कि स्कूल कॉलेज में कोई भी सुविधा प्रोवाइड नहीं कर रही है यह जो शिक्षा समस्याएं हैं दिल्ली स्थित है लेकिन इस पर
सरकार जो है सरकार जो है सिर्फ नया-नया हाथकडे अपना रही है कि किस तरह से शिक्षा पर बाहर किया जाए सूरज साहू ने कहा कि जिले में शिक्षा की हालत अत्यंत चिंताजनक है, नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद से ही लगातार शिक्षा महंगी और व्यापार के वस्तु के रूप में तब्दील हो गया है। जहां सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली और चार वर्षीय स्रातक कोर्स छात्रों पर आर्थिक और मानसिक दोनों रूप में तनाव पैदा कर रही है।

राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

नीट यूजी 2026 परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन यानी
एआईडीएसओ
ने बिलासपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है और छात्रों के साथ बड़ा अन्याय हो रहा है। एआईडीएसओ
ने मांग की है कि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। संगठन ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बनाए रखने के लिए सरकार को तुरंत ठोस कदम उठाने होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *