Blog

बियर बोतल से हमला करने वाला फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

बिलासपुर। कोनी थाना पुलिस ने बियर बोतल से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने वाले फरार आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मामले में प्रार्थी महेंद्र सूर्यवंशी ने कोनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई दीपक भार्गव के साथ पौंसरा निवासी शिवा सिंह ठाकुर और अर्जुन सिंह ठाकुर ने शराब दुकान के सामने हाथ-मुक्कों और बियर की बोतल से मारपीट की थी। हमले में दीपक भार्गव के सिर में गंभीर चोट आई थी।
शिकायत के आधार पर कोनी थाना में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान घायल की मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टर की राय प्राप्त की गई, जिसमें चोट गंभीर प्रकृति की पाई गई। इसके बाद प्रकरण में धारा 109 बीएनएस भी जोड़ी गई।घटना के बाद से फरार आरोपी अर्जुन सिंह ठाकुर की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *