Blog

कोनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया

स्कूल ऑफिस से उड़ाया मंगलसूत्र, डेढ़ माह बाद केस दर्ज

सेमरताल प्राथमिक शाला में पर्स से गायब हुई 75 हजार का मंगलसूत्र

बिलासपुर।कोनी थाना क्षेत्र स्थित सेमरताल प्राथमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षिका के पर्स से सोने का मंगलसूत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के करीब डेढ़ माह बाद पीड़िता की शिकायत पर कोनी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। चोरी गए मंगलसूत्र की कीमत लगभग 75 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर अंबेडकर नगर निवासी शुभा पाण्डेय प्राथमिक शाला सेमरताल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 1 अप्रैल 2026 को वह सुबह करीब 7 बजे स्कूल ड्यूटी के लिए गई थीं। उस दौरान उन्होंने अपना सोने का चेन मंगलसूत्र पर्स में रखा हुआ था। स्कूल पहुंचने के बाद उन्होंने पर्स को ऑफिस में रख दिया और क्लास लेने चली गईं। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक वह कक्षा में व्यस्त रहीं।बाद में वापस आकर पर्स लेकर घर चली गईं। घर पहुंचने पर जब पर्स की जांच की तो उसमें रखा मंगलसूत्र गायब मिला। पीड़िता के अनुसार स्कूल कार्यालय के भीतर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पर्स से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। घटना के बाद वह दूसरे दिन अपने बेटे के पास पुणे चली गई थीं। वहां से 8 अप्रैल को बिलासपुर लौटने के बावजूद उन्होंने डर और संकोच के कारण किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में 15 अप्रैल को बेटी और 28 अप्रैल को पति को घटना के बारे में बताया। परिवार से चर्चा करने के बाद उन्होंने कोनी थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *