Blog

फार्म हाउस के बाद अब सिल्वर रिसॉर्ट में सजी थी जुए की महफिल,कोटा पुलिस की रेड में 5 जुआरी पकड़ाए

बिलासपुर ।कोटा पुलिस ने रविवार देर रात पीपरतराई स्थित सिल्वर रिसॉर्ट में दबिश देकर जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश की गड्डी और जुए में इस्तेमाल सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोटा पुलिस को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पीपरतराई स्थित सिल्वर रिसॉर्ट में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से काट-पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से अखिलेश देवांगन, युगल देवांगन, शांत प्रकाश देवांगन, पुष्पराज देवांगन और विहान देवांगन को जुआ खेलते पकड़ा। सभी आरोपी जूना बिलासपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। कार्रवाई के दौरान फड़ से 6300 रुपये तथा आरोपियों के पास से 2480 रुपये नगद जब्त किए गए। इस तरह कुल 8780 रुपये बरामद हुए। साथ ही 52 पत्ती ताश और एक कपड़े की चादर भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *