धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार
बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी डीपू पारा गार्डन के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का धारदार चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।तारबाहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक धारदार हथियार लेकर डीपू पारा गार्डन के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की।थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को पकड़कर तलाशी ली, जहां उसके कब्जे से एक नग स्टील का धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान नीतिश चौहान, उम्र 24 वर्ष, निवासी रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह धारदार हथियार लेकर इलाके में किस मंशा से घूम रहा था।