Blog

ग्रामीणों की मांग पर लगा नया ट्रांसफार्मर,बिजली बंद से मिली मुक्ति

बिलासपुर।पचपेड़ी
के ग्रामीणों की बिजली
समस्या का निदान मिल गया है।बिजली विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर नया ट्रांसफार्मर लगाया है।जिससे बिजली की आंख मिचौली अब नहीं होगी बल्कि बिजली कटौती में भी काफी कमी होगी।

दरअसल बिजली सब स्टेशन पचपेड़ी की पॉवर ट्रांसफार्मर कुछ दिन पहले खराब हो गया था। जिसको बदल कर नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया गया था। परंतु कम एमवीए के होने के कारण विगत 15 दिनों से भरारी फीडर के सभी 9 ग्रामों में बिजली कटौती की जा रही है जिसके कारण उक्त सभी ग्रामों में पेय जल की काफी संकट गहरा गया था एवं बिजली कटौती से गर्मी में लोगों को काफी परेशानी की सामना करना पड़ रहा था ।
बिजली सब स्टेशन पचपेड़ी में लगा हुआ 03.15 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदल कर 05 एमवीए का पॉवर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग को लेकर कार्यपालक निर्देशक एके. अम्बसट एवं अधीक्षण यंत्री सुरेश जांगड़े को आवेदन दिया

जिस पर तत्काल पहल करते हुए 5 एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया गया और तीसरे ही दिन नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया गया, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से प्रारंभ हुआ।इस अवसर पर द्वारिका टंडन सरपंच ग्राम पंचायत भरारी, राजकुमारी महेश्वर कुर्रे जनपद सदस्य, धनेश साहू सुलौनी सरपंच, सुनील मरकाम, शिवकुमारी मरकाम जलसो सरपंच, सुरेंद्र साहू सुकुलकारी सरपंच, कवेंद्र गंधर्व, महंत कांत, मौजूद रहें जिन्होने प्रयास करके बिजली विभाग से नया ट्रांसफार्मर लगवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *