Blog

25 ट्रेनों की जांच, 4.97 लाख का जुर्माना वसूला

बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने, यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से 21 मई से 14 जून तक विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत 21 मई को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में मंडल के बिलासपुर स्टेशन में विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई एवं आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे। इस विशेष जांच अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन एवं यहाँ से गुजरने वाली 25 ट्रेनों की सघन जांच कर कुल 768 मामलों से कुल 4,97,355 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें बिना टिकट यात्रा के 487 मामलों से 03 लाख

62 हजार 95 रुपये, अनियमित टिकट के 259 मामलों से 1 लाख 33 हजार 60 रुपये, बिना बुक किए गए लगेज के 21 मामलों से 2 हजार 100 रुपये, गंदगी फैलाने के 01 मामले से 100 रुपये जुर्माना शामिल है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं व्यवस्थित यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने हेतु समय-समय पर इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान संचालित करता रहेगा। रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व उचित यात्रा टिकट अवश्य लें तथा स्टेशन परिसर में प्रवेश हेतु प्लेटफॉर्म टिकट खरीदें। साथ ही रेलगाड़ी एवं रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा गंदगी फैलाने एवं धूम्रपान जैसी गतिविधियों से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *