Blog

तेज रफ्तारएक्टिवा सवार पुलिस कर्मी ने महिला को ठोका

बिलासपुर। तेज रफ्तार एक्टिवा सवार पुलिस कर्मी के पैदल चल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना जबरदस्त था महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सिम्स मे एडमिट किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार,घटना रविवार की दोपहर करीब 2.30 बजे की शेफर स्कूल के पास की है।जब एक महिला तेज धूप के पैदल।अपने घर की तरफ जा रही थी।इसी दौरान नेहरू चौक तरफ से एक तेज रफ्तार एक्टिवा जिसमें एक पुलिस कर्मी सवार था वह तेज और लापरवाही पूर्वक चलाकर पैदल चल रही महिला को सामने से ठोकर मार दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना जोरदार रहा कि महिला को गंभीर रूप से चोट पहुंची जिससे उसके शरीर से खून निकलने लगा।हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को डायल112 के माध्यम से सिम्स भेजा।इधर महिला के घायल होने के बाद पुलिस कर्मी भी मौका पाकर फरार हो गया।
देखने वालो ने यह कहा कि पुलिस कर्मी बिना हेलमेट के एक्टिवा चला रहा था और ऊपर से तेज रफ्तार से चलाक र महिला को टक्कर मारा है।जिसके कारण उसे चोट पहुंची है।इस दौरान घटनास्थल पर लोगो की भीड़ मौजूद रही ।जिन्होने पुलिस कर्मी को दोषी ठहराया और कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *