शनिचरी बाजार में चाकू से हमला कर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपियों ने किया हमला
बिलासपुर। शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने वाले तीन युवकों को सिटी कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया है पकड़े गए आरोपी चाकू की नोक पर
शराब पीने के लिए रुपयों की मांग कर रहे थे।
दरअसल प्रार्थी राजेश साहू पचरीघाट निवासी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात् लगभग 10:45 बजे वह अपने परिचित ऑटो चालक नंदू साहू निवासी देवनचाल चांटीडीह, सरकण्डा के साथ शनिचरी बाजार रोड में खड़े होकर बातचीत कर रहा था।इसी दौरान आरोपी विक्की गुलहरे उर्फ अमित वहां पहुंचा और नंदू साहू से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए अपने साथी फद्दू खान उर्फ अरबाज एवं दीपक यादव को बुला लिया। तीनों आरोपियों ने मिलकर प्रार्थी एवं ऑटो चालक के साथ मारपीट की। इसी दौरान आरोपी फद्दू खान ने अपने पास रखे धारदार चाकू से नंदू साहू पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ की कलाई में चोट आई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाना में अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है।जिनके पास से चाकू भी बरामद किया गया है।