Blog
कोल कारोबारी से रंगदारी करने वाला गिरफ्तार,जान से मारने की धमकी देकर पैसे की उगाही कर रहा था आरोपी

आरोपी को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया
बिलासपुर।पेंड्रा के कोल कारोबारी को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को हिर्री
पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़ा गया आरोपी कोयला कारोबारी से अवैध तरीके से पैसों की मांग कर रहा था।
दरअसल प्रार्थी आशीष केशरी पेण्ड्रा, निवासी ने थाना में अपराध दर्ज कराया है कि उसे पेंड्रीडीह चौक में अश्वनी कुमार साहू ग्राम केशला बिल्हा निवासी अवैध रूप से जान से मारने की धमकी देकर पैसों कि मांग कर रहा है।
पैसा नहीं देने पर जान से मारने और बिलासपुर नहीं आने की बात कर रहा है।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और को गिरफ्तार किया।पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया है।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ
अपराध कायम कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।