Blog

9 जुआरियों को बावन परी से इश्क लड़ाते पुलिस ने पकड़ा,नगदी रकम जब्त कर जुआ एक्ट की कार्रवाई की

बिलासपुर /मुंगेली/एसएसपी भोजराम पटेल ने असामाजिक तत्वों एवं अवैध रूप से जुआ खेलने वालो के खिलाफ ऑपरेशन बाज अभियान चलाने के निर्देश दिए है।जिसमें पुलिस ने
जुआ खेलने वाले 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए जुआरियों से 36500 रुपये बरामद किए गए है।

दरअसल सायबर सेल एवं लोरमी थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जुआ एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की है।पुलिस को सूचना मिली कि नवागांव वेंकट के खार खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर साइबर सेल एवं लोरमी थाना की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर दबिश दी। जिसमें जुआ खेलते हुए मनोज अहिरवार, लवसिंह राजपूत. हेमंत रात्रे,अजय टंडन , लक्ष्मीनारायण कश्यप, मुकेश जायसवाल, सूरज सतनामी, मनीष लोधी, बलराम निषाद सभी निवासी लालपुर को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया है। सभी जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 36,500 रुपये, 52 पत्ती ताश, 7 मोबाइल फोन कीमती 62500 रूपये एवं 6 मोटर सायकल कीमती 2,40,000 कुल कीमती 3 लाख 39 हजार जप्त कर 09 जुआरियों
के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *