Blog

कुकुर्दीकरा में युवक की पेड़ पर लटकी मिली लाश…पचपेड़ी पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकेरा में शनिवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टिकेश्वर गोड़ पिता दशरस राम गोड़ उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार टिकेश्वर 19 मई को घर से निकला था, लेकिन परिवार और ग्रामीण वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।
शनिवार सुबह गांव के खदरहा खार स्थित एक पेड़ पर उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि टिकेश्वर शराब पीने का आदी था और उसकी मां उसे अक्सर शराब सेवन करने से मना करती थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी मानसिक तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया हो। हालांकि पुलिस फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *