Blog

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म,तोरवा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बिलासपुर । तोरवा थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती कर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने तोरवा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निलेश कुमार जायसवाल नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी, जिसके बाद आरोपी ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने भरोसा दिलाते हुए शादी करने का वादा किया और अपना जन्मदिन मनाने के बहाने युवती को तोरवा क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया।
पीड़िता का आरोप है कि होटल में आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद युवती ने साहस दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना तोरवा पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देशों के तहत थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर
आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निलेश कुमार जायसवाल पिता हरिराम जायसवाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम जरेली थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *