मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे पुलिस का छापा….6 जुआरी बावन परी से इश्क लड़ाते गिरफ्तार…. एमआईसी मेंबर पर जानलेवा हमला करवाने वाला कारोबारी भाजपा नेता राजू सोनकर भी गिरफ्तार…जेल से जमानत पर छुटकर पहुंचे फिर पुलिस की गिरफ्त में

जेल से जमानत
पर छुटकर पहुंचे भाजपा नेता फिर से जुआ खेलते साथियों के साथ पकड़ाया
नगदी रकम ₹47,900 और 52 पत्ती ताश बरामद।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में बिलासपुर पुलिस की सट्टा व जुआ के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी
बिलासपुर।जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देशन में सरकंडा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि शनिचरी बाजार रपटा स्थित मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे, किसान पारा क्षेत्र में कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सरकंडा पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर उक्त स्थान पर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से रंगे हाथों जुआ खेलते हुए कुल 6 आरोपियों को दबोचा गया।जिसमें
47,900/ (सैंतालीस हजार नौ सौ रुपये नगदी और 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है।पुलिस ने जब दबिश दी तो जुआ खेलने वाले जुआरी भागने की फिराक में थे।लेकिन वे बच नहीं सके बल्कि पुलिस की गिरफ्त में आ गए।जिसमें भाजपा नेता के अलावा व्यापारी और रसूखदार जुआरी भी मौजूद रहे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता
जुआ एक्ट के तहत पकड़े गए आरोपियों का विवरण निम्नानुसार है:
- देवेंद्र देवांगन पिता: स्व. भागवत प्रसाद देवांगन, निवासी: रपटा चौक, सरकंडा।
- हरिओम साहू, पिता: राम अवतार साहू, निवासी: शर्मा विहार, सरकंडा।
3 दुर्गेश यादव पिता: स्व. आलोक कुमार यादव, निवासी: मनोहर टॉकीज के पास, थाना कोतवाली।
4.राजू सोनकर पिता: नलंधर सोनकर, निवासी: देवान्चल, सरकंडा।
5.गोवर्धन साहू, पिता: फागू राम साहू, निवासी: एकता कॉलोनी, थाना सरकंडा।
6रितेश शर्मा, पिता: स्व. राजेंद्र शर्मा, निवासी: शर्मा विहार, थाना सरकंडा।
पुलिस की आमजनता से अपील
बिलासपुर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि अपने आस-पास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि, जुआ या सट्टा की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
>