Blog
नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। कोटा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी को रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
दरअसल आरोपी रंजीत यादव 10 वर्षीय पीड़िता बालिका को घुमाकर लाने का झांसा देकर अपने मोटरसायकल में बैठाकर ले गया। और बेलगहना चौकी क्षेत्रान्तर्गत सक्तीबहरा में सुनसान खेत में ले जाकर बालिका से जबरन अनाचार कर दुसरे दिन सुबह बालिका को उसके घर छोड़ दिया, रात भर तलाश के उपरान्त जब परिजन घर लौटे तो पीड़ित बालिका ने अपने परिजनों को घटना के संबंध में बतलाया जिस पर पीड़िता के परिजनों ने कोटा थाना जाकर घटना के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज करायी। जिस पर थाना कोटा में आरोपी रंजीत यादव के विरूद्ध पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।