कोल माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन,उच्च क्वालिटी के कोयला चोरी कर खराब कोयला डालकर भेजते थे कोयला चोर…डिपो मालिक समेत 5 गिरफ्तार

बिलासपुर. हिर्री थाना क्षेत्र में कोयला हेराफेरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कोल डिपो मालिक, वाहन मालिक और तीन ट्रेलर चालकों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
दरअसल प्रार्थी आशीष केशरी पेण्ड्रा निवासी ने पुलिस को बताया कि वह कोल परिवहन एवं लिफ्टिंग का काम करता है। वर्तमान में एसईसीएल के अमेरा विश्रामपुर क्षेत्र के कोयला खदान से ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 ईसी 9200 चालक फिरोज अंसारी, सीजी 15 ईसी 7400 चालक निसार अंसारी, सीजी 30 एच 2900 चालक इमरान अंसारी के ट्रेलर में जी-6 (5500-5800) जीसीव्ही का उच्च गुणवत्ता का कोयला लोड कराकर गोपाल स्पंज एण्ड पावर प्राईवेट लिमिटेड सिलतरा के लिये भेजा था जो कि रास्ते में पेण्ड्रीडीह चौक के पास आरोपी गंगा साहू, रिजवान खान मिले और उक्त ट्रेलर में लोड उच्च गुणवत्ता के कोयले को नरेश अग्रवाल के कोलडिपों में ले जाकर उसमे से पांच-पांच टन कोयला डिपो में अनलोड कर वहां से निम्न गुणवत्ता का कोयला 4700 जीसीव्ही का लोड कर गोपाल स्पंज एण्ड पावर प्राईवेट लिमिटेड सिलतरा ले जाकर अनलोड किये।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि एसईसीएल खदान से लोड उच्च गुणवत्ता वाले कोयले को रास्ते में पेण्ड्रीडीह स्थित डिपो ले जाकर उसमें से करीब पांच-पांच टन कोयला निकाल लिया जाता था। इसके बाद ट्रकों में कम गुणवत्ता वाला कोयला भरकर सिलतरा स्थित प्लांट भेजा जाता था।मामले में हिर्री पुलिस ने जांच कर डिपो मालिक नरेश अग्रवाल, वाहन मालिक गंगा साहू
तथा वाहन चालक फिरोज अंसारी, निसार अंसारी, इमरान अंसारी,समेत तीन ट्रेलर चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कोयले के सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं।
डिपो मालिक एवं वाहन मालिकों के द्वारा किया जाता था हेरा-फेरी
कोल डिपो मालिक ने बताया कि पैसों के लालच में कोयला चोरी करके बेच दिया जाता था जिसमें ड्राइवर और कोयले की दलाली करने वाले को पैसा मिलता था।यही कारण था कि अधिकतर गाड़ियों से कोयला चोरी करने का सिलसिला जारी था।जिसका खुलासा होने से कोयला माफियाओं और दलालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।