Blog

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवरात्रि पर माँ महामाया,श्री गिरजाबंध हनुमान एवं माँ डिडनेश्वरी के किए दर्शन-पूजन

रतनपुर/मल्हार, छत्तीसगढ़।केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

नवरात्रि के प्रथम दिवस पर तोखन साहू ने रतनपुर स्थित माँ महामाया देवी मंदिर में सपरिवार विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इसके पश्चात उन्होंने रतनपुर स्थित श्री गिरजाबंध हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रभु हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वे बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला द्वारा आयोजित ‘ध्वजा यात्रा बेलतरा-2026’ में सम्मिलित हुए। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति के प्रति जन-आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

इसी क्रम में तोखन साहू ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मल्हार स्थित पवित्र माँ डिडनेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने माँ आदिशक्ति से प्रार्थना की कि सभी देशवासियों पर उनकी कृपा बनी रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर शांति, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

ग्राम मटिया में हायर सेकेंडरी स्कूल के शुभारंभ कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, भारत सरकार तोखन साहू ग्राम मटिया में हायर सेकेंडरी स्कूल के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने इस पहल को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक अवसरों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

तोखन साहू ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। हायर सेकेंडरी स्कूल की शुरुआत से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा विकसित करने, उच्च शिक्षा की तैयारी करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

उन्होंने ग्राम मटिया के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *