कंट्रोलर की लापरवाही,भूगते जनता सारी – ललित

बिलासपुर ।भारतीय रेल के उसलापुर स्टेशन मास्टर/कंट्रोलर की लापवाही से सैकड़ों लोगों को दो घंटे परेशान होना पड़ा। ट्रेन न 12535 के पीएनआर 2353392874 कोच न जी 12/ 25 के यात्री ललित अग्रवाल ने बताया कि गरीब रथ का उसलापुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 5.15 बजे है। ट्रेन कुछ विलंब से चल रही थी । रेलवे का अधिकृत रेलवन एप्प के अनुसार उसे सुबह 5.26 बजे प्लेटफार्म नम्बर 1 पर पहुंचना दर्शा रहा था। अन्य एप्प तो प्लेटफॉर्म न एक पर दो दो ट्रेनों को खड़े दिखा रहे थे। इससे सैकड़ों रिश्तेदार अपने अपने परिजनो को लेने हड़बड़ा कर उसलापुर स्टेशन पहुंचे।

लेकिन तभी भारतीय रेल के जिम्मेदार कंटोलर ने ठीक प्लेटफार्म से चंद मीटर की दूरी पर उसे रोक कर ट्रेन न 18242 अंबिकापुर दुर्ग एक्सप्रेस जिसका निर्धारित समय 6.35 बजे है को समय से पूर्व प्लेटफार्म न एक पर लाया गया । उस कंट्रोलर की लापरवाही से सैकड़ों बच्चे, बुजुर्ग, महिलाये सुबह की प्राकृतिक दैनिक क्रिया को अनावश्यक रोकने पर मजबूर हुए। ऑल इंडिया पीएनबी पेंशनर्स एसोसिएशन के चेयरमेन ललित अग्रवाल ने आरोप लगाया हैं कि माननीय प्रधानमंत्री जी के डिजिटल भारत अभियान और अविवेकपूर्ण निर्णय लेकर ना केवल ट्रेन को एक घंटे से ज्यादा अनावश्यक रोक कर भारतीय रेल सेवा को बदनाम करने अपितु सैकड़ों लोगों के अमूल्य समय को बर्बाद करने करने वाले कंट्रोलर पर क्या दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक कोई एक्शन लेंगे। या केवल इन लापरवाह कर्मचारियों को अपनी गोद में बैठाकर माननीय प्रधानमंत्री जी, रेलमंत्री जी के समय पर रेल चलाने के अनुरोध/निर्देश को अंगूठा दिखाते हुए ऐसी लापरवाही/ लालफीताशाही को प्रश्रय देंगे