Blog

वी क्लब डिस्ट्रिक्ट काफ्रेंस में वी अलका अग्रवाल को मिला उत्कृष्ठ डिस्ट्रिक्ट सचिव का “माणिक ऑफ़ द अपराजिता” सम्मान

जबलपुर/बिलासपुर।द एसोसिएशन ऑफ़ वी क्लब्स ऑफ़ इंडिया’ का मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय अवार्ड फंक्शन “आभार” का आयोजन जबलपुर के होटल कृष्णा में आयोजित किया गया, जिसमे दोनों राज्यों के ज्यादातर शहरों से लोगों ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। सेवा को समर्पित वी क्लब्स के वर्ष भर के सेवा कार्यों का आकंलन कर, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी मनीषा सोनी जी ने डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 की डिस्ट्रिक्ट सचिव (सेवा गतिविधि) वी अलका अग्रवाल को “उत्कृष्ट डिस्ट्रिक्ट सचिव” का “माणिक ऑफ़ द अपराजिता” सम्मान से सम्मानित किया ।


यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें विभिन्न सेवा कार्यों जैसे गौ सेवा, वृद्ध सेवा, शिक्षा, वृक्षारोपण, नारी स्वाभिमान, फ़ूड फॉर हंगर, महिला स्वरोज़गार हेतु सिलाई मशीन वितरण, ठंड में कंबल वितरण आदि उत्कृष्ट सेवाओं एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
काफ्रेंस में सत्र 2026-27 हेतु रीवा की वी ज्योति प्रधान को डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट तथा बिलासपुर की वी नीरज अग्रवाल को वाइस डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट चुना गया।
वहीं मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर से पीडीपी अंशू गोयल, मनेंद्रगढ़ से पीडीपी अनिता फरमानिया, रीवा से पीडीपी लता आर्य, रायपुर से वी लक्ष्मी यादव, जया अजवानी, बिलासपुर से वी नीरज अग्रवाल, जगदीश सलूजा, प्रियंका जैन, निमिता जालान, डोंगरगढ़ से अनुराधा द्विवेदी, उषा किरण शाह तथा रायगढ़, सारंगढ़, डभरा, खरसिया, अंबिकापुर, चिरमिरी, कोतमा, रीवा, सतना, जबलपुर आदि कई शहरों से वी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बोली अलका,महिलाएँ शक्ति और ताकत का प्रतीक हैं, बहुआयामी भूमिकाएँ निभाती हैं – वह एक दोस्त, एक माँ, एक शिक्षिका और एक मार्गदर्शक


एसोसिएशन ऑफ “वी” क्लब्स ऑफ इंडिया समाज की बेहतरी एवं महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करता है। महिलाएँ शक्ति और ताकत का प्रतीक हैं, बहुआयामी भूमिकाएँ निभाती हैं – वह एक दोस्त, एक माँ, एक शिक्षिका और एक मार्गदर्शक है। वह प्रेम, करुणा, भावनात्मक शक्ति और साहस का प्रतीक है। इसी उद्देश्य को चरितार्थ करने महिला सशक्तिकरण हेतु कॉंफ्रेंस का आयेाजन किया गया।

उत्कृष्ट डिस्ट्रिक्ट सचिव” का सम्मान तथा फ़ूड फॉर हंगर के क्षेत्र में कार्य करने के लिए आउटस्टैंडिंग अवार्ड से हो चुकी है अलका सम्मानित


बता दें कि वी अलका अग्रवाल वर्तमान में “वी” क्लब्स ऑफ इंडिया के डिस्ट्रिक्ट 323-G-3 की डिस्ट्रिक्ट सचिव सेवा गतिविधि के रूप में कार्यरत हैं। उनके कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में कई सामाजिक, मानव सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां सफलतापूर्वक संपन्न हो रही हैं, जिसके चलते उन्हें यह गौरवपूर्ण सम्मान प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि 9 अप्रेल 2026 को पुष्कर राजस्थान में आयोजित मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट काफ्रेंस में मल्टीपल डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट वी मंजीत हंसरा ने डिस्ट्रिक्ट 323-जी-3 की डिस्ट्रिक्ट सचिव (सेवा गतिविधि) वी अलका अग्रवाल को “उत्कृष्ट डिस्ट्रिक्ट सचिव” का सम्मान तथा फ़ूड फॉर हंगर के क्षेत्र में कार्य करने के लिए आउटस्टैंडिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *