Blog

सपोर्ट नहीं, फिर भी दिखा रहे गर्मी

– बारीक चांवल में आया उबाल

बिलासपुर- सपोर्ट नहीं खरीदी का फिर भी किलो पीछे 10 रुपए की उछाल के बाद चावल विष्णुभोग 160 से 180 रुपए किलो पर जा पहुंचा है। कमोबेश सियाराम और एच एम टी चावल में भी ऐसी ही स्थिति देखी जा रही है।

फिलहाल शांत है बारीक चावल का बाजार लेकिन तेजी की धारणा के बीच विष्णुभोग, सियाराम और एच एम टी जैसी प्रजातियों में महंगाई ने दस्तक दे दी है।असर कनकी और खंडा भी पड़ता नजर आने लगा है जिसमें मांग अपेक्षाकृत संतोषजनक मानी जा रही है।


सबसे आगे विष्णुभोग

चावल की कुल मांग में लगभग 60 फ़ीसदी हिस्सेदारी रखने वाला विष्णुभोग किलो पीछे 10 रुपए की बढ़त के बाद 160 से 180 रुपए किलो पर पहुंच गया है। इसमें आ रही तेजी की बड़ी वजह मांग के अनुरूप धान की कमजोर उपलब्धता को माना जा रहा है। ऐसे में श्रीराम और एच एम टी जैसी प्रजातियों पर मांग का दबाव है। इसलिए श्री राम 10 से 15 रुपए की बढ़त के बाद 70 से 75 रुपए किलो पर स्थिर है। फिलहाल 50 से 60 रुपए किलो जैसी कीमत पर राहत दे रहा है एच एम टी चावल। फिर भी तेजी की धारणा है।


उबाल खंडा में भी

कनकी, खंडा के बाजार में भी दबदबा विष्णुभोग का ही है। जिसमें नई कीमत 40 से 50 रुपए किलो बोली जा रही है।35 से 45 रुपए किलो जैसी कीमत के साथ श्री राम का खंडा दूसरे नंबर पर है।32 से 38 रुपए किलो जैसी क्रयशक्ति के भीतर रहने वाली प्रजाति एच एम टी का खंडा तीसरे स्थान पर है। चावल की तुलना में बेहतर है खंडा में मांग लेकिन इसे उत्साहजनक नहीं माना जा रहा है।


उबाल धान में भी

कमजोर आवक की वजह से विष्णु भोग धान में तूफानी तेजी का दौर चल पड़ा है। 7800 से 7900 रुपए क्विंटल पर चल रही बारीक धान की यह प्रजाति और तेज होने की आशंका को बढ़ा रही है जबकि 3200 से 3300 क्विंटल पर श्रीराम और 2800 से 3000 रुपए क्विंटल पर एचएमटी धान पहुंचा हुआ है। तेजी की आशंका इसलिए व्यक्त की जा रही है क्योंकि वैवाहिक तारीखों और अन्य आयोजनों की शुरुआत हो चली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *