Blog

दिव्यांग के साथ जबरदस्ती बलात्कार करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर/मुंगेली/प्रार्थियां लोरमी थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि सुबह करीब 8.30 बजे उसको बेटी जो दोनो पैर दोनो हाथ से दिव्यांग है बोल नही सकती है बैठे बैठे चलती है, कान से सुनती है और बातो को समझती है एवं इशारो से बात करती है, जो घर के आंगन में बैठी थी तभी आरोपी दीपक पटेल निवासी अमलडीही घर आया और लोहे के गेट को अंदर से बंद कर इसकी बेटी पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
एसएसपी भोजराज पटेल ने प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबडा व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस माधुरी धिरही के मार्गदर्शन मे थाना लोरमी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये विवेचना दौरान पीड़िता का सत्य सांई हेल्प वे मुखबधीर आवासीय विद्यालय एवं प्रशिक्षिका केन्द्र मुंगेली मे विशेष शिक्षिका के माध्यम से द्विभाषिया कथन कराया गया है तथा पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित कर पता तलाश दौरान आरोपी दीपक पटेल को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर दिनांक घटना समय को जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपी दीपक पटेल पिता राजाराम पटेल उम्र 26 साल. अमलडीही थाना लोरमी जिला मुंगेली के खिलाफ अपराध पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *