सूबेदार,एसआई और प्लाटून कमांडर की प्रारंभिक परीक्षा 12 को
बिलासपुर ।
रविवार को छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग रायपुर के द्वारा सूबेदार/ उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा प्रारंभिक -2024 परीक्षा का आयोजन बिलासपुर के 37 परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है उक्त अवसर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंध व्यवस्था बनाए रखने केके लिए सभी जगह पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उक्त परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित है इस दौरान जिला बिलासपुर सहित अन्य जिलों के सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों का शहर के विभिन्न मार्गों से परीक्षा केंद्रों में आगमन होगा।
उक्त आयोजन नगर के 37 विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संचालित होगी अतः शहर में सभी दिशाओं से भारी वाहनों का नो एंट्री लगाई गई है साथ ही सभी प्रमुख मार्गो में यातायात एवं पुलिस के बल पर्याप्त मात्रा में लगाई गई है ताकि यातायात दबाव वाले मार्ग में आवश्यकता अनुसार मार्ग को परिवर्तित किया जा सके।
परीक्षा को विशेष करके पूल- पुलिया, संकीर्ण मार्ग, चौक चौराहा, शॉपिंग माल, शहर के एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट्स एवं अन्य कई स्थानों की ओर जाने वाली सड़कों में यातायात दबाव की स्थिति देखी जाती है।
समस्त वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील है। कि प्रातः 10 बजे परीक्षा प्रारम्भ होने तक एवं दोपहर 12 बजे परीक्षा के समापन उपरांत शहर में परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के आवागमन के कारण यातायात दबाव की स्थिति रहेगी।
उक्त समय पर अपने गंतव्य तक जाने हेतु शहर के सीमावर्ती बाहरी मार्गों का उपयोग करते हुए प्रस्थान करें। इस दौरान यातायात के अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा सरल, सुगम, सुव्यस्थित एवं सुरक्षित आगमन के लिए दिये जा रहे निर्देशो का अनिवार्य रूप से पालन करते हुए ही वाहनो का चालन करें।