ट्रेलर से डीजल चोरी करने एवं चोरी का डीजल खरीदी-बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

3 अन्य आरोपी फरार, तलाश जारी
2 स्कॉर्पियो वाहन, 200 लीटर चोरी का डीजल एवं चोरी में प्रयुक्त पाइप-छड़ जप्त
बिलासपुर ।कोनी पुलिस ने ट्रेलर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
दरअसल कोनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ट्रेलर वाहन में लगभग 200 लीटर डीजल भरवाकर रायपुर से सिंगरौली मध्यप्रदेश के लिए रवाना किया था। वाहन चालक नेशनल हाईवे स्थित बाबी ढाबा, गतौरी के पास भोजन करने के लिए वाहन खड़ा कर गया, तभी चोरों ने ट्रेलर की टंकी से लगभग 150 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, एएसपी शहर पंकज कुमार पटेल तथा सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा तत्काल आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।
खोजबीन के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो स्कॉर्पियो वाहनों में सवार कुछ व्यक्ति नेशनल हाईवे, गतौरी के पास चोरी का डीजल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।पुलिस को देखकर 3 आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि 2 आरोपियों
शिवप्रसाद उर्फ छोटू लोनिया पिता – अयोध्या प्रसाद
उम्र – 32 वर्ष
निवासी – सीलपुर, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर, भानु प्रसाद लोनिया
पिता – बैसाखू राम लोनिया
उम्र – 37 वर्ष
निवासी – ग्राम बरपाली भदोरिया खार कोनीको मौके पर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक एमपी-18 जेडडी-2645 एवं सीजी-10 बीके-0938 से कुल 200 लीटर चोरी का डीजल तथा डीजल चोरी में प्रयुक्त पाइप एवं छड़ बरामद कर जप्त किया गया।
पूछताछ एवं पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। फरार तीन आरोपियों की तलाश जारी है।