कलमीटार नहर के पास फिल्मी अंदाज में लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को बनाया था निशाना
बिलासपुर ।रतनपुर थाना क्षेत्र में देर रात लूट करने वाले बाइक सवार चार बदमाशों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बदमाशों ने रास्ता रोककर चाकू की नोक पर नकदी और मोबाइल का लूट किया था।
रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भारत कुमार सूर्यवंशी,
निवासी भेड़ीमुड़ा रतनपुर, निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि वह ग्राम नेवरा में अपने मामा के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे रतनपुर-कोटा रोड स्थित कलमीटार नहर के पास पहुंचे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे, पहुंचे और उनकी बाइक को पैर मारकर गिरा दिया। गिरने के बाद आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनकी जेब में रखे स्कूल फीस के करीब 5 हजार रुपये लूट लिए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ग्राम खैरा निवासी अरुण कुमार राज को भी बदमाशों ने रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर करीब 15 हजार रुपये नकद तथा एक एंडराइड मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित भारत कुमार ने बताया कि भागते समय वह आरोपियों की बाइक का नंबर सीजी 10 सीएफ 2443 और मॉडल यामाहा आर-15 देख सके। घटना में भारत कुमार के कंधे, सिर और पैर में, जबकि अरुण कुमार के गाल और पीठ पर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक एवं उसके साथियों की खोजबीन के जुटी रही।इसी
बीच पुलिस को बताए गए हुलिए के आधार पर खबर मिली कि पूर्व में गिरफ्तार हुए लुट के आरोपी राजा सारथी से मिलने पर, राजा सारथी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पुछताछ करने पर ग्राम कलमीटार निवासी अपने साथी शिवप्रसाद यादव, अनवर खान, ओमप्रकाश पोर्ते के साथ 20,000 रूपये नगद व मोबाईल लुट करना तथा आपस में पैसों को बाटकर आधे पैसों को खर्च करना बताने पर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों
गुलाब नरेश उर्फको राजा सारथी पिता सुकृत सारथी उम्र 21 वर्ष निवासी भैरव बाबा मंदिर के पास रतनपुर,शिवप्रसाद यादव पिता मनोहर यादव उम्र 27 वर्ष निवासी कलमीटार,अनवर खान पिता रज्जाक खान उम्र 18 वर्ष निवासी कलमीटार,
और ओमप्रकाश पोर्ते पिता बुधराम पोर्ते उम्र 20 वर्ष निवासी कलमीटार रतनपुर से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एक यामहा आर 15 व बजाज पल्सर एनएस तथा 6300 रूपये को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।