Blog
शराब के मांगे पैसे, नहीं दिए तो घर पहुंच गाली-गलौज, धमकी
बिलासपुर।शराब पीने के लिए रुपए मांगने से इनकार करना एक मजदूर को भारी पड़ गया। गांव के ही युवक ने पहले रास्ते में शराब के लिए पैसे मांगे और मना करने पर उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए डंडे से दरवाजा पीटा। इतना ही नहीं, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलने के बाद मल्हार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बेटरी निवासी हनुमान प्रसाद वर्मा (58) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई की रात करीब 10 बजे वह अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव का ही लेखराम कौशिक मिला, जिसने शराब पीने के लिए उनसे रुपए मांगे। न देने पर धमकी दी।