Blog

मूसलाधार बारिश से जलाशयों में बढ़ा जलभराव,एक दिन में 7 फीसदी भरा खूंटाघाट बांध

बिलासपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब जलाशयों में भी साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार की मूसलाधार बारिश के बाद खूंटाघाट बांध का जलस्तर एक ही दिन में 7 प्रतिशत बढ़ गया। अब बांध अपनी कुल क्षमता का 81 प्रतिशत भर चुका है। वहीं घोंघा जलाशय भी 74 प्रतिशत क्षमता तक भर गया है। दूसरी ओर भैंसाझार बराज से शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक कुल 908 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

जल संसाधन विभाग के अनुसार शुक्रवार तक खूंटाघाट बांध 74 प्रतिशत भरा हुआ था, लेकिन पिछले 24 घंटों में हुई तेज बारिश के बाद इसका जलस्तर बढ़कर 81 प्रतिशत पहुंच गया। इससे सिंचाई और पेयजल की उपलब्धता को लेकर राहत की स्थिति बनी है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, पिछले वर्ष 17 जुलाई तक खूंटाघाट बांध का वेस्ट वियर (अतिरिक्त पानी की निकासी) शुरू हो गया था, जबकि इस वर्ष जलस्तर अभी उस स्तर तक नहीं पहुंचा है। इसके लिए और बारिश की आवश्यकता है।

इधर, घोंघा जलाशय भी तेजी से भर रहा है और वर्तमान में 74 प्रतिशत क्षमता तक पहुंच चुका है। हालांकि यहां भी वेस्ट वियर शुरू होने में अभी कुछ समय लग सकता है।

जल संसाधन विभाग ने बताया कि जलभराव बढ़ने के कारण भैंसाझार बराज से शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक कुल 908 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए विभाग जलाशयों के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *