Blog

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई आषाढ़ी पूजा

विधि-विधान से पूजा के बाद निकली भव्य शोभायात्रा

बिलासपुर ।आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के अवसर रविवार को पारंपरिक आषाढ़ी पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। हर वर्ष आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए। सुबह तारबहार स्थित पूजा स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न की गई। इसके बाद समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो तारबहार चौक से होते हुए समाज भवन के समीप तालाब तक पहुंची, जहां धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ।पूरे मार्ग में श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयघोष के साथ शामिल रहे। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि आषाढ़ी पूजा रजक समाज की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में से एक है, जिसका आयोजन हर वर्ष गुप्त नवरात्र के दौरान श्रद्धा और आस्था के साथ किया जाता है। उनका कहना था कि इस पूजा का विशेष धार्मिक महत्व है और इससे समाज में एकता, भाईचारे तथा सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में केवल रजक समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समाजों के लोग भी शामिल होकर पूजा-अर्चना करते हैं और शोभायात्रा में भाग लेते हैं। आयोजन शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *