Blog

बिलासपुर में डीएलएड-बीएड प्रवेश परीक्षा संपन्न, 35 केंद्रों पर शामिल हुए हजारों अभ्यर्थी

छत्तीसगढ़ जीके और सामान्य ज्ञान आधारित प्रश्न, बेहतर रैंक की उम्मीद में दिखे परीक्षार्थी

बिलासपुर।शिक्षक बनने का सपना संजोए युवाओं के लिए रविवार का दिन अहम रहा। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा डीएलएड और बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा जिले के 35 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए अपनी दावेदारी पेश की।डीएलएड, बीएड और एमएड जैसे शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। इन्हीं पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार कर उन्हें रैंक के अनुसार महाविद्यालय आवंटित किए जाते हैं।परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर मिश्रित रहा। कुछ प्रश्न आसान थे, जबकि कुछ ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया। प्रश्नपत्र में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, विज्ञान और सामान्य अध्ययन से जुड़े प्रश्न अधिक पूछे गए। अभ्यर्थियों ने अपनी तैयारी के अनुसार परीक्षा दी और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा जताया। परीक्षार्थियों को उम्मीद है कि उन्हें अच्छी रैंक प्राप्त होगी, जिससे उनकी पसंद के महाविद्यालय में प्रवेश का अवसर मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *