Blog

बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांडः पटना के बाद बेंगलुरु से 1 और आरोपी गिरफ्तार….भागने के लिए चौकीदार की हत्या की

अब बस एक की तलाश जारी

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चार आरोपियो में से विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना तथा अंकित सिंह को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से हिरासत में लिया जा चुका है।अब इस सनसनीखेज मामले में केवल एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में पुलिस टीमें भेजी गई थीं। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर दोनों आरोपियो को दबोचने में सफलता मिली। उन्होंने विश्वास जताया कि फरार चौथे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल 11-12 जुलाई की दरमियानी रात बाल संप्रेक्षण गृह में पदस्थ नरेंद्र कुमार खाण्डे मृत अवस्था में मिले थे।
परिजनों का आरोप है कि उनके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से मारपीट की गई, गला दबाकर हत्या की गई और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात को बाल संप्रेक्षण गृह में बंद चार बंदियों ने मिलकर अंजाम दिया और हत्या के बाद फरार हो गए थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियो से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के अनुसार पूछताछ से हत्या के कारण, पूरी साजिश और फरार आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सभी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

अंकित अनूपपुर से फरार हुआ बेंगलुरु

सूत्रों ने बत्ता की चौकीदार की हत्या करने के बाद चारोंआरोपी एक साथ कटघोरा तक भागे उसके बाद एक आरोपी अलग हो गया।जिसमे तीन आरोपी एक।साथ अनूपपुर की तरफ फरार हुए इसमें से एक प्रयागराज और दूसरा पटना भाग गया था जबकि तीसरा लड़का कर्नाटक के बेंगलुरू फरार हुआ था।
इधर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में आरोपियों के घर तक पहुंची और उसके बाद फरार आरोपियों को।गिरफ्तार करना शुरू की।जिसमें दो लोग तो तीन दिनों में पकड़ा गए जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी रही और पटना पहुंचाने परिजनों से बातचीत की।

परिजनों को विश्वास में लेकर बेंगलुरु से पकड़ी आरोपी को

एसएसपी के भेजे गए टीम ने पटना पहुंचकर परिजनों को पूरी तरह विश्वास में लिया और इधर पुलिस फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए आरपीएफ,रेलवे और सीसीटीवी फुटेज को माध्यम बनाकर खोजबीन करती रही।
तब पता चला कि फरार आरोपी ट्रेन के माध्यम से कर्नाटक के बेंगलुरू पहुंच गया है।पुलिस ने परिजनों को विश्वास में लेकर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम को बेंगलुरु भेजी और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *