Blog

शराब के नशे में बेटे से विवाद,पिता बना बेटे का कातिल,जिस बेटे को पाला, उसी की जान ले बैठा पिता

बिलासपुर।शराब के नशे में धुत्त होकर घर पहुंचे बेटे ने अपने पिता से बाइक की मांग की,नाराज पिता से बेटे का जमकर विवाद हो गया।गुस्से में आकर पिता ने सिर पर डंडे से वार करके अपने बेटे की जान
ले ली।इसके बाद आरोपी पिता ने
खुद तखतपुर थाना जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

दरअसल तखतपुर थाना क्षेत्र के कुसमुली गांव में पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह मोड़ लिया कि एक पिता अपने ही जवान बेटे का हत्यारा बन गया। मोटरसाइकिल को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसा में बदल गई और गुस्से में पिता ने बेटे के सिर पर डंडे से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक विजेंद्र कुमार श्रीवास शराब के नशे में घर पहुंचा था। घर आते ही उसने मोटरसाइकिल को लेकर अपने पिता मोहित श्रीवास से विवाद शुरू कर दिया। बताया गया कि विजेंद्र मोटरसाइकिल अपने पास रखना चाहता था, जबकि पिता ने इसका विरोध करते हुए मोटरसाइकिल के पैसे की मांग की।

इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि विवाद के दौरान विजेंद्र ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे नाराज होकर पिता ने पास में रखा डंडा उठाया और बेटे के सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि विजेंद्र मौके पर ही गिर पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।


घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की तथा आरोपी पिता मोहित श्रीवास को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

शराबी बेटे को हल्के से मारा था लेकिन हो गई मौत

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिता ने अपने शराबी बेटे को सिर्फ डराने के लिए हल्के से डंडे से मारा था और उसकी मौत हो गई।इस बात का उसे बड़ा दुख है।यही कारण है कि वह फरार नहीं हुआ बल्कि थाना जाकर सरेंडर कर दिया।आरोपी ने बताया कि उसका बेटा रोज रोज उसे बाइक लेने के लिए परेशान करता था और उसी बात को लेकर झगड़ा होता था।जिसके कारण यह कदम उठाना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *