Blog

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,50 नग टैबलेट एवं 23 नग सिरप जप्त

बिलासपुर ।
सिटी कोतवाली पुलिस ने गांजा और नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा है।पुलिस ने पचरीघाट के पास संदिग्ध हालत में घूमने वाले युवकों से पूछताछ की तब इस मामले का खुलासा हुआ,जिनके पास से भारी मात्रा में गांजा और नशीली दवाइयां बरामद किया गया है।

दरअसल एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अरपा बैराज के पास एवं नदी किनारे पचरी घाट क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं।
सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस की टीम घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी विनोद साहू के कब्जे से 50 नग नाइट्राजिपाम टेबलेट्स तथा आरोपी विशाल कुमार बुनकर के कब्जे से 23 नग
वनरेक्स कफ़ सिरप
जप्त किया गया।
इस संबंध में सिटी कोतवाली थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है


अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ एण्ड-टू-एण्ड विवेचना

बिलासपुर पुलिस ने नशीली दवाइयों एवं मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध एण्ड-टू-एण्ड विवेचना करते हुए उनके सम्पूर्ण नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। साथ ही फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर अवैध अर्जित संपत्ति एवं आर्थिक लेन-देन की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


पूर्व में दर्ज गांजा तस्करी प्रकरण में उड़ीसा से एक फरार गांजा सप्लायर गिरफ्तार

इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली में पूर्व में दर्ज एनडीपीएस एक्ट एवं बीएनएस के प्रकरण में 20 किलोग्राम गांजा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में फरार गांजा सप्लायर अजीत थनापति उर्फ भोला को दीगर प्रांत उड़ीसा से तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम एवं पता

  1. विनोद साहू, पिता बाबूलाल साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी पचरी घाट, मनोहर लॉज के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
  2. विशाल कुमार बुनकर, पिता स्व. फुलसिंह बुनकर, उम्र 34 वर्ष, निवासी पचरी घाट, मनोहर लॉज के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
  3. अजीत थनापति उर्फ भोला, पिता शुकरू थनापति, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम चरदा, थाना बिनका, जिला सोनपुर (उड़ीसा), हाल मुकाम भंगगुड़, थाना भेडन, जिला बरगढ़ (उड़ीसा)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *