Blog

कांग्रेसियों ने मनाई स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की जन्म जयंती,विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया याद

बिलासपुर ।इंदिरा कांग्रेस भवन में बिलासपुर जिला शहर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वर्गीय महेंद्र कर्मा के जन्म जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण अर्पित कर उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक सैयद जफर अली हरीश तिवारी विनोद साहू जीतेन्द्र पांडे सत्येंद्र तिवारी एवं डॉ राहुल ने बताया कि महेंद्र कर्मा छत्तीसगढ़ के एक कद्दावर आदिवासी नेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ थे। उन्हें बस्तर क्षेत्र में माओवाद के खिलाफ उनके कड़े रुख और संघर्ष के कारण ‘बस्तर टाइगर’ के नाम से जाना जाता है। वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य सरकार में उद्योग व वाणिज्य मंत्री भी रहे। उक्त कार्यक्रम मे सैयद जफर अली हरीश तिवारी विनोद साहू जीतेन्द्र पाण्डेय दीपक राचलवार सत्येंद्र तिवारी सुभाष ठाकुर डॉ राहुल सिंह अन्नपूर्णा ध्रुव वीरेंद्र सारथी त्रिभुवन कश्यप राजेश शर्मा राजीव साहू मनोज सिंह कौशिक धर सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *