Blog

ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी , संभाग प्रभारी फुलेश्वरी , बिलासपुर जिला प्रभारी अंजू त्रिपाठी, प्रभारी प्रियंका गिरी एवं जिला ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री साहू के दिशा-निर्देशानुसार आजबिलासपुर ग्रामीण बेलतरा विधानसभा स्थित जिला कार्यालय में “ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र” कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महिला मोर्चा की बहनों द्वारा देश की सीमाओं पर तैनात हमारे वीर सैनिकों के लिए रक्षा सूत्र एवं मंगल तिलक सामग्री श्रद्धा, सम्मान एवं आत्मीय शुभकामनाओं के साथ एकत्रित कर प्रेषित की गई।
इस अवसर पर जिला ग्रामीण महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री साहू , जिला महामंत्री अंकिता पाण्डे शुक्ला , जिला महामंत्री नंदनी साहू , मन की बात प्रभारी रीना झा , जिला उपाध्यक्ष दीपा गंधर्व , रतनपुर मंडल महामंत्री स्वीटी शर्मा , मंडल अध्यक्ष सुनीता साहू, अभिलाष , एकता , रिंकू ठाकुर , जिला कोषाध्यक्ष किरण सिंह , जिला कार्यालय मंत्री बबीता ताम्रकार सहित जिले एवं विभिन्न मंडलों की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में निरंतर समर्पित हमारे वीर जवानों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को अभिव्यक्त करना था। सभी बहनों ने पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *