Blog

28 स्थाई वारंट एवं 98 गिरफ्तारी वारंट की तामिली, 126 वारंटियों पर कार्रवाई

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया

बिलासपुर।एसएसपी के निर्देश में जिले में अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ तथा आदतन अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ व्यापक कॉम्बिंग गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों, लंबे समय से फरार आरोपियों, निगरानी गुंडा-बदमाशों तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों एवं चाकूबाजों के संबंध में विशेष रूप से कार्रवाई की गई। संभावित ठिकानों पर दबिश देकर वारंटों की तामिली सुनिश्चित की गई तथा संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।


अभियान में 28 स्थाई वारंट एवं 98 गिरफ्तारी वारंट, इस प्रकार कुल 126 वारंटों की तामिली की गई। इसके अतिरिक्त लंबे समय से फरार 5 आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी दबिश एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।
निगरानी सूची में दर्ज 43 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की गई, जिनमें से 13 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

इसी प्रकार संपत्ति संबंधी अपराधियों एवं चाकूबाजों के विरुद्ध भी सघन अभियान चलाते हुए 5 की चेकिंग तथा 25 के विरुद्ध कार्रवाई की गई।बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों, वारंटियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे व्यक्तियों को स्पष्ट चेतावनी है कि आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें। आम नागरिक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, फरार आरोपी अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा सख्त एवं निरंतर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

लंबे समय से फरार 5 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जिले के एसएसपी के निर्देश पर लंबे से मारपीट,गुंडागर्दी और गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों कों पकड़ने के निर्देश दिए गए थे।जिसमें आरोपियों को खोजबीन करके पकड़ा गया ।इसमें 5
आरोपी लंबे समय से फरार थे जिनको पकड़ा गया और कोर्ट के पेश करके जेल दाखिल किया गया है।

निगरानी गुंडा-बदमाशों एवं चाकूबाजों की चेकिंग पर कार्रवाई

जिले के सभी थाना और चौकी के प्रभारियों को एसएसपी के निर्देशित किया है कि क्षेत्र में आदतन गुंडा बदमाशों और चाकू
लेकर घूमने वाले आरोपियों को पकड़ा जाए।चेकिंग अभियान चलाकर संदेहियों की बारीकी से जांच की जाए ताकि कोई व्यक्ति चाकू लेकर न घूमे और किसी तरह की घटनाएं न हो सके।
इससे आमजनता सुरक्षित रह सके और क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *