Blog

सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान

बिलासपुर/रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर द्वारा ‘रक्षा सूत्र अभियान’ शुरू किया गया है। अभियान के तहत स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स अपने हाथों से हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर रहे हैं। इन राखियों के माध्यम से सैनिक भाइयों तक प्रेम, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।


अभियान को लेकर स्काउट-गाइड सदस्यों में खासा उत्साह है। सदस्य अपनी रचनात्मकता के साथ राखियां तैयार कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। ‘एक राखी सैनिक भाई के नाम’ की भावना से चलाया जा रहा यह अभियान सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी बनेगा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा और राज्य सचिव ब्रजेश बाजपेयी के मार्गदर्शन में अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला स्तर पर जिला मुख्य आयुक्त राजेंद्र कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अजय कौशिक, जिला सचिव लता यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन और जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ. पूनम सिंह के मार्गदर्शन में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *