Blog

स्कूल में हुए चोरी का बीट प्रणाली के तहत खुलासा,13 लोहे के पाइप बरामद,तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर/मुंगेली/
माँ त्रिवेणी स्कूल से चोरी गए पाइप को बरामद करने में लोरमी पुलिस को सफलता इली है
पुलिस ने चोरी करने वाले तीन आरोपियों
को गिरफ्तार भी किया है।

लोरमी थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी मलखम डाहिरे निवासी घोरबंधा जो माँ त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही का प्रधान पाठक है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि सुबह लगभग 7.30 बजे स्कूल खोलने पर स्कूल के पीछे स्थित स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर स्टोर रूम में रखे 13 नग लोहे के पाइप, कुल कीमत लगभग ₹9,000/- गायब मिले।आरोपियों ने रात में ताला तोड़कर उक्त सामान को चोरी कर ले गए है।घटना की रिपोर्ट पर लोरमी थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एसएसपी भोजराम पटेल के द्वारा संपत्ति संबंधी अपराध मे विशेष अभियान ऑपरेशन बाज चलाते हुये आरोपियों की खोजबीन कर चोरी गये संपत्तियों की शत् प्रतिशत बरामदगी कर प्रकरण का निराकरण करने सख्त निर्देशित किया गया। जिसके परिपालन मे एएसपी प्रशांत शुक्ला एवं डीएसपी लोरमी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन पर लोरमी पुलिस ने आरोपी की खोजबीन के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया गया, पुलिस टीम ने बेसिक पुलिसिंग एवं तकनीकी आधार पर बीट प्रणाली के आधार पर मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम गोंडखाम्ही के विक्रम यादव, आकाश घृतलहरे एवं राजू घृतलहरे के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि लोहे के राड ब्रिकी करने के लिये ग्राहक तलाश कर रहे है। सूचना पर तीनों संदिग्धों को अभिरक्षा में लेकर अलग अलग पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने रात लगभग 8 बजे माँ त्रिवेणी स्कूल गोंडखाम्ही के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पुलिस को यह भी बताया कि चोरी किए गए सामान को बंटवारा कर लिये थे।तब पुलिस ने आरोपी विक्रम यादव के कब्जे से 5 लोहे के पाइप, आकाश घृतलहरे के कब्जे से 4 लोहे के पाइप और राजू घृतलहरे के कब्जे से 4 लोहे के पाइप, इस प्रकार कुल 13 लोहे के पाइप, कीमत लगभग रूपये 9,000 जप्त कर आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *