Blog

डीजीपी बोले,सर्पदंश में वित्तीय हेरफेर शामिल,आर्थिक अपराधों से निपटने वाली एक्सपर्ट एजेंसी करेगी जांच

बिलासपुर। बहुचर्चित करोड़ों रुपये के सर्पदंश मुआवजा घोटाले पर प्रदेश के डीजीपी अरुण देव गौतम ने बड़ा बयान दिया है। बिलासपुर प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि एसएसपी रजनीश सिंह और उनकी टीम ने इस गंभीर मामले की पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से जांच की है।​डीजीपी ने स्पष्ट किया कि मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय हेरफेर शामिल है, इसलिए आगे की विस्तृत जांच आर्थिक अपराधों से निपटने वाली किसी एक्सपर्ट एजेंसी को सौंपी जाएगी।​गौरतलब है कि जिले में सामान्य मौतों को कागजों में ‘सर्पदंश’ बताकर फर्जी पोस्टमॉर्टम और राजस्व रिपोर्ट के जरिए करोड़ों की शासकीय राशि का आहरण किया गया था। इस फर्जीवाड़े में बिलासपुर पुलिस अब तक कई डॉक्टरों, वकीलों, दलालों और राजस्व कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *