Blog

गुरु रविदास नगर क़र्बला मे भव्य हरेली उत्सव मनाया गया

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के प्रथम तिहार हरेली का उत्सव पूरे प्रदेश मे मनाया गया। इस उत्सव को संत रविदास नगर क़र्बला मे बड़े ही उत्साह से मनाया गया।सर्वप्रथम गुरु रविदास व छत्तीसगढ़ महतारी का पूजा कर व सभी अपने व्यवसाव से सम्बन्धित औजार की पूजा करते हुए इस त्यौहार की शुरुवात किये।

संत रविदास चौक में अहिरवार समाज के युवाओं द्वारा नारियल फेक,आलू फेक,आँख मे पट्टी बांधकर मटकी को फोड़ना व अन्य प्रकार के खेल खेलते हुए तिहार का मजा लिया गया।

इस हरेली तिहार मे क़र्बला अहिरवार समाज के अध्यक्ष गोविंद अहिरवार,संतोष हठीले,प्रेम रायकर,वाशु कोरी,रमेश हठीले,महेश हठीले,संजय शर्मा,संतोष आदिले, कृष्ण कुमार रायकर व समाज के अन्य लोग बड़ी संख्या मे तिहार का आनंद उठाये,सभी खेल शांतिपूर्ण से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *