हल्द्वानी में हुई घृणित घटना के विरोध में कांग्रेस कमेटी अंबेडकर चौक तक करेगी मार्च एवं सत्याग्रह आज
बिलासपुर ।कांग्रेसजन तिलक नगर कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर पदयात्रा करते हुए नेहरू चौक राजेंद्र नगर चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचकर सत्याग्रह करेंगे।यह आयोजन 14 अगस्त की शाम 4 बजे किया जायेगा।
दरअसल राइट विंग संगठन द्वारा हाल ही में हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस की रैली स्थल पर गंगाजल से तथाकथित शुद्धिकरण का अनुष्ठान किया गया।
अत्यंत स्तब्धकारी बात यह है कि यह कृत्य इस आधार पर किया गया कि मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति से वह स्थल अपवित्र हो गया था और इसलिए इसका शुद्धिकरण किया गया।
यह अत्यंत घृणित कृत्य भाजपा द्वारा पोषित की जा रही मूलतः भेदभाव पूर्ण मानसिकता का स्पष्ट प्रतिबिंब है और उनके नेतृत्व द्वारा लगातार आगे बढ़ाई जा रहे प्रतिगामी और विभाजनकारी मार्ग को उजागर करती है।
यह शर्मनाक और प्रतिगामी कृत्य केवल कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान नहीं है, यह करोड़ो भारतीयों की गरिमा तथा समानता
बंधुत्व तथा सामाजिक न्याय एवं मानवीय गरिमा के संवैधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है, भारत के संविधान से संचालित एवं लोकतांत्रिक समाज में ऐसे भेदभाव पूर्ण प्रथाओं और मानसिकता का कोई स्थान नहीं है।
इस अत्यंत निंदनीय घटना के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में, बिलासपुर जिला अध्यक्ष (शहर) सिद्धांशु मिश्रा एवं बिलासपुर जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) महेंद्र गंगोत्री जी के नेतृत्व में, जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा मार्च एवं सत्याग्रह किया जायेगा। कांग्रेस जन तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में 14 अगस्त को शाम 4:00 बजे एकत्रित होकर पदयात्रा करते हुए नेहरू चौक, राजेंद्र नगर चौक होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचकर सत्याग्रह करेंगे।