Blog

सिरगिट्टी में अड्डेबाजी और नशाखोरी पर पुलिस का शिकंजा, 7 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने, अड्डेबाजी और नशाखोरी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के चिन्हांकित स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया।

दरअसल अभियान के दौरान पुलिस ने उज्जवल कश्यप, आशीष प्रमाणित उर्फ आशु, रिजवान खान, मोहम्मद सिकन्दर उर्फ आदिल, अभिषेक साहू, प्रफुल्ल पाण्डेय उर्फ छोटू और नीलकमल केंवट उर्फ नीलू सहित कुल 7 आरोपियों को पकड़ा।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें विधि अनुसार कार्यवाही के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। कार्रवाई थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में सिरगिट्टी पुलिस और बीट आरक्षकों द्वारा की गई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशाखोरी, अड्डेबाजी या सार्वजनिक शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सिरगिट्टी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त और लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *