Blog

बाइक सवार बदमाशों का आतंक, दो युवकों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला

बिलासपुर – शहर में अपराधियों का हौसला बढ़ता जा रहा हैं। कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी बस स्टॉप के पास तड़के बाइक सवार तीन युवकों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हे मे घायल एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने हमलावरो की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल गुरुवार की सुबह करीब सवा चार बजे का वक्त था। सेंदरी निवासी अंकित बघेल नेशनल हाईवे स्थित बस स्टॉप के पास मजदूरों के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे। कुछ बातचीत के बाद अचानक युवकों ने अंकित पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके सीने पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकित पर हमला होता देख वहां से गुजर रहे ड्राइवर दिले केंवट ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं छोड़ा और उनके साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। दो युवकों पर चाकू से हमले की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दिले केंवट की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अंकित बघेल को भी बेहतर उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले में कोनी पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही संदिग्ध युवकों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमले के पीछे की वजह क्या थी और आरोपियों का घायलों से पहले से कोई विवाद था या नहीं।

चाकूबाजी की घटना ने बढ़ा दी दहशत

चाकूबाजी की घटना शहर में दिनों दिन बढ़ने लगी है जिसके कारण लोगो के दहशत बना है।
एक के बाद एक चाकूबाजी की घटना से शहर के लोगो की नींद उड़ गई है।हाल ही में तोरवा,सिर गिट्टी कोनी सरकंडा और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई थी।और अब एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना होने से शहर के लोगो दहशत ला दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *